बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

नाबालिग को शादी का झांसा दे कर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका ///मामला सरकंडा क्षेत्र का है नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है. जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया. जिसके बाद आरोपी युवक नाबालिग को परेशान करता था सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने थाने पहुंची थी. उसने बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान राजकिशोरनगर के अटल आवास में रहने वाले अजय कश्यप से हुई थी.

युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था इसके बाद नाबालिग को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है, तो बौखलाए युवक ने नाबालिग को बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. युवक की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, फिर थाने में रिपोर्ट लिखाई. सरकंडा पुलिस ने आरोपी अजय कश्यप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसके ठिकानों पर दबिश दी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!