नई दिल्लीदेश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 871 लोगों की मौत

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन देश में कोरोना वायरस के 2 लाख से अधिक नए केस दर्ज किए जा रहा हैं। जिस कारण देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 2,35,532 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 871 लोगों की मौत हुई है। मौत का ये आकड़ा इसलिए ज्यादा है क्योंकि केरल ने पुराने आंकड़े जोड़े हैं। फिलहाल देश भर में पॉजिटिविटी रेट 13.39 फीसदी हो गया है।

एक दिन में 3,35,939 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। अब देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 20,04,333 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। साथ ही बताते चलें कि देश में कुल वैक्सीनेशन 1,65,04,87,260 हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को कोविड-19 के 24,948 नए मामले सामने आए जिनमें 110 ओमिक्रॉन वेरिएंट के थे। वहीं राज्य में गुरुवार को 25,425 नए मामले सामने आये थे और 42 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 45,648 लोग संक्रमण से रिकवर हुए और अबतक 72,42,649 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.61 प्रतिशत है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!