छतीसगढ़दुर्ग

मेला देखने गए नाबालिग की हत्या, पुलिस हिरासत में 7 संदेही

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पंहदा गांव में 16 वर्षीय उमेश यादव के सीने में खंजर घोंपकर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद उसकी लाश को जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे फेंक दिया। मामला दर्ज कर पुलिस सात संदेहियों को हिरासत में लिया है।

पाटन एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि उमेश यादव पहंदा गांव का रहने वाला था। वो मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। इसी दौरान वहां उसकी कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। सुबह कुछ लोगों ने पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने पहले तो सोचा रोड एक्सीडेंट का मामला है, लेकिन जब नजदीक पहुंचे दो देखा कि उसके सीने में खंजर से मारा गया है और जगह पर काफी खून पड़ा है। इसके बाद लोगों ने अमलेश्वर थाने में फोन कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही वहां अमलेश्वर पुलिस के साथ एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल और एडिशनल एसपी ग्रामीण वेदवृत सिरमौर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए। पुलिस ने 7 संदेहियों से थाने में पूछताछ कर रही है। सभी लोग मृतक से घटने के पहले किसी ना किसी कारण से मिले थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!