अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

 पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 44,877 नए मामले ,वहीं 684 मरीजों की मौत 

कोरोना वायरस न्यूज़ धमाका : देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 44,877 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 684 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को 50,407 नए केस सामने आए थे। जबकि 804 लोगों की मौत हो गई।

दूसरी डोज के बाद 167 मौत वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती ने लोकसभा में बताया कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद प्रतिकूल प्रभाव से 167 की मौत हुई है। उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा 43 मौतें केरल में हुई हैं। महाराष्ट्र में 15, बंगाल में 14, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 12-12 मौतें हुई हैं। एक सवाल के जवाब में पवार ने बताया, ‘8 फरवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक 60 साल और उससे अधिक उम्र के एक करोड़ 20 लाख लोगों को अभी वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगी है।’ उन्होंने कहा कि आठ फरवरी तक 15 साल और उससे ऊपर के 95.09 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!