महासमुंदछत्तीसगढ

ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, सवार थे 35 यात्री

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। खबरों के अनुसार इस बस दुर्घटना में किसी यात्री घायल नहीं हुआ है। हालांकि 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया।

जानकारी के अनुसार पुरी ओड़िशा से भिलाई के बीच चलने वाली डाल्फिन कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह सरायपाली और बसना के बीच सिंघनपुर, बोहरपार के पास सुबह साढ़े पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 35 यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार किसी को चोट नहीं आई।

घटना के बाद 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया। सरायपाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!