जैसलमेरराजस्थान

चलती बस में करंट लगने से 3 यात्रियों की घटनास्थल पर हो गई मौत,पांच यात्री गंभीर रूप से घायल 

जैसलमेर,न्यूज़ धमाका :-जैसलमेर जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा चलती बस में करंट फैलने से 3 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है। यहां इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। हादसे के शिकार अधिकांश पैसेंजर संत सदाराम के मेले में शामिल होकर लौट रहे थे,

तभी चलती बस में करंट फैलने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में यह हादसा जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे पोलजी की डेयरी के पास हुआ। क्षेत्र के खिनिया और खुइयाला गांव के ग्रामीणों ने निजी बस किराए पर ली थी और संत सदाराम मेले में गए थे। सभी यात्री जब वापस लौट रहे थे, तब यह भयावह हादसा हुआ।

ऐसे फैला बस में करंट

दरअसल जिस स्थान से बस गुजर रही थी, वहीं सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। ऐसे में ऊपर से गुजरने वाले तार थोड़े नीचे हो गए थे। बस के अंदर तो यात्री बैठे ही थे, इसके अलावा श्रद्धालु छत पर बैठे थे। वहां से निकलते समय बस की छत पर बैठे यात्री बिजली के तारों के संपर्क में आ गए। जैसे ही वह करंट की चपेट में आया, करंट पूरी बस में फैल गया, लेकिन चालक ने मुस्तैदी से बस को आगे बढ़ाया, जिससे करंट कुछ देर ही में रूक गया, लेकिन इतनी देर में ही 8 लोग करंट की चपेट में आकर बुरी तरह जल चुके थे।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। 5 गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। बाद में कलेक्टर प्रतिभा सिंह, पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नथावत और विधायक रूपराम धनदेव भी अस्पताल पहुंचे और हताहतों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सभी मृतक व घायल मेघवाल समाज के बताए जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!