छत्तीसगढकोरबा

ITI केंद्र कोरबा में 218 में से 23 सीट खाली; तीन बार प्रवेश के अवसर के बावजूद भी

कोरबा न्यूज़ धमाका ///  शहर के आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए तीन बार अवसर दिए जाने के बावजूद 218 में 23 सीट खाली रह गए हैं। खाली ट्रेड में कोपा, डीजल मैकेनिक, वायरमेन, फीटर आदि शामिल है। संस्थान में संसाधन की कमी और कोरोना काल के कारण पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिलने सेे प्रवेश तिथि को बढ़ाने की नौबत आई। प्रवेश की

प्रक्रिया जारी रहने से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा के लिए केंद्रों प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं हलाकान हैं।शहर में संचालित आईटीआई केंद्र में 12 ट्रेड संचालित हैं। इस वर्ष मायनिंग टूल्स रिपेयरिंग ट्रेड को बढाने की मांग शासन से की गई थी, जिसकी अनुमति नहीं मिली। कालरी क्षेत्र होने से माइनिंग टूल्स रिपेयरिंग जैसे ट्रेड की आवश्यकता है। यह ट्रेड जिला में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी नही है। परंपरागत ट्रेड जारी रखने और उसमें भी संसाधन जा से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या घटने लगी है। कोरोना काल के चलते इस बार भर्ती प्रक्रिया देर से शुरू हुई है।

ठहरने के लिए नही छात्रावास की सुविधाशहर के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र दाखिल लेने वाले छात्र छात्राओं के ठहरने के लिए छात्रावास की सुविधा नहीं है। 60 साल पहले निर्मित छात्रावास जर्जर हो चुका है। मरम्मत के अभाव में उपयोग हीन साबित हो रहा। लोक निर्माण विभाग के भवन में औद्योगिक संस्थान का संचालन हो रहा लेकिन विभाग को तकनीकी संस्थान से मद उपलब्ध नही होने से वह सुधार में असमर्थ है।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षकों की भी कमी है। नियमित पदस्थापना नही होने के कारण संविदा प्रशिक्षकों के भरोसे कक्षाएं संचालित है। कोपा जैसे ट्रेड के लिये सीट संख्या बढ़ा तो दी गई है लेकिन प्रशिक्षकों की भर्ती नही की गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र रामपुर के प्राचार्य अब्बास अली का कहना है कि संस्थान में अभी भी कुछ सीट खाली हैं। नए ट्रेड माइनिंग टूल्स रिपेयरिंग की मांग की गई थी, जो इस साल भी स्वीकृत नही हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!