राजगढ़मध्यप्रदेश

MP : 30 फिट नीचे खाई में गिरी कार , 2 लोगों की मौत

राजगढ़ न्यूज़ धमाका ///तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फिट नीचे खाई में गिर गई. जिससे पूर्व विधायक के दामाद और ठेकेदार की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से जख्मी है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक तीन लोग कार में सवार होकर खामखेड़ा बालाजी जा रहे थे, तभी भोजपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फिट नीचे खाई में गिर गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

इस हादसे में पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी के दामाद लचमीचन्द दांगी और ठेकेदार घनश्याम विश्वकर्मा की मौत हो गई है. जबकि तीसरा जीरापुर इंजीनियर ब्रजेश उपाध्याय गंभीर रूप से घायल है. जिसे राजगढ़ जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!