कोरबाछत्तीसगढ

 17 तुकड़ों में युवक को काटने के मामले में दंपती गिरफ्तार

 कोरबा न्यूज़ – ग्राम चैतमा के पास गोपालपुर बांध में युवक का शव 17 तुकड़ों में मिलने के मामले में पुलिस ने दंपती को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक वसीम की इंस्ट्राग्राम के माध्यम से राजा खान की प्रेमिका से दोस्ती हुई थी। बैंक खाते से लगभग आठ लाख रुपये ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई है। वसीम को मारने के लिए आनलाइन धारदार हथियार मंगाया गया था।

बुधवार की सुबह 9:30 बजे पाली थाना के पुलिस चौकी चैतमा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के कुछ ग्रामीण पानी छो़ड़ने के लिए बांध में पहुंचे। यहां एक बैग पानी के ऊपर तैरता नजर आया। इसकी सूचना मिलने पर यहां पहुंची पुलिस ने बैग बाहर निकलवाया। बैग में 17 तुकड़ों में मानव अंग थे। इसके बाद गोताखोर के माध्यम से बांध को खंगालने पर दो और बोरों में काट कर फेंके गए मानव अंग मिले। साथ ही एक पासपोर्ट भी मिला, इसमें मोहम्मद वसीम अंसारी 28 निवासी रांची लुअरबाजार, कांटातौली निवासी लिखा था। इसके आधार पर कोरबा पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क किया। नाम-पता दोनों सही पाया गया। यहां स्वजन ने पुलिस को बताया कि वसीम सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आखिरी बार उससे एक जुलाई को मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच आफ है। पुलिस से सूचना मिलने पर स्वजन गुरुवार को कोरबा के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

यहा कटे हुए सिर के आधार पर रांची से आए वसीम के भाई मो तहसीन व रिश्तेदार मोहम्मद हैदर, शहनवाज व साहिद अनवर ने वसीम के रूप में उसकी पहचान की। साइबर सेल की जांच से पता चला कि बिलासपुर में रहने वाली एक विवाहिता के साथ वसीम की लगातार बातचीत हो रही थी। अंतिम बार भी उसके साथ बातचीत हुई और बिलासपुर के लोकेशन में उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। इस आधार पर पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में पूछताछ की । इस मामले में यह जानकारी सामने आई कि गिरफ्तार किए गए दंपती बिलासपुर के रहने वाले थे और ग्राम चैतमा में एक मकान किराया में लेकर निवास कर रहे थे।

इंस्ट्राग्राम से महिला ने वसीम से दोस्ती की थी और इस दौरान दोनों के मध्य इतने संबंध बन गए कि उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद पति व पत्नी दोनों वसीम को ब्लैकमेलिंग कर राशि वसूलने लगे। महिला से मिलने के लिए एक जुलाई को वसीम सऊदी अरब से दमनदीव पहुंचा। फिर वहां से दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए बिलासपुर व चैतमा आया। यहां कुछ दिन दंपती के घर पर भी रूका।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!