उत्तर प्रदेश

 उत्तरप्रदेश में 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा जारी, पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर हो रहा है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय तय किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्‍चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दो साल बाद स्‍कूलोें में एमपी बोर्ड की आफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं। पहले दिन बच्‍चों में परीक्षाओं को लेकर काफी उत्‍साह नजर आ रहा है। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक समुचित इंतजाम किए गए हैं। सभी छात्रों को मास्‍क, सैनिटाइजेेशन के बाद ही परीक्षा केंद्रोें में प्रवेश दिया गया। इस बार 12वीं में कुल 7,14,932 और 10वीं में 10,66,791 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश भर में 3,861 परीक्षा केंद्र बनाए गए:-अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 3,861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी में 104 केंद्रों पर 10वीं में 31,538 व 12वीं में 24,762 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है।

कक्षा 10 वीं के पेपर शुक्रवार से आरंभ होंगे:-अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 10 वीं के पेपर शुक्रवार से आरंभ होंगे। इस बार 10वीं-12वीं परीक्षा के प्रश्न-पत्र का पैटर्न बदल दिया गया है। परीक्षा में 40 फीसद अंक के वस्तुनिष्ट, 40 फीसद अंक के सब्जेक्टिव और 20 फीसद अंक के तार्किक प्रश्न पूछे जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!