छतीसगढ़बलौदा बाजार

07 जून 2026 फूल-मालाओं से स्वागत कर निकाली बदमाशों की रैली, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार  जेल से निकलकर रौब दिखाना पड़ा महंगा

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में जमानत पर जेल से रिहा हुए 9 आरोपियों का उनके साथियों ने भव्य स्वागत किया। बदमाशों ने कार में अपना रोड शो भी निकाला

जेल से बाहर निकले तो लगा मानो कोई विजेता लौट रहा हो… फूल-मालाएं, गाड़ियों का काफिला, समर्थकों की भीड़ और सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन। लेकिन यह फिल्मी कहानी का हीरो नहीं, बल्कि कानून के शिकंजे से छूटे आरोपी थे और कहानी का क्लाइमैक्स ऐसा आया कि कुछ ही घंटों में सारी हेकड़ी हवा हो गई। यह पूरी कहानी बलौदाबाजार जिले के भाटापारा की

जमानत पर जेल से रिहा हुए 9 आरोपियों का उनके साथियों ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर कार और बाइक रैली निकाली गई। सड़कों पर गाड़ियों का काफिला दौड़ा, नारे लगे और इलाके में शक्ति प्रदर्शन किया गया। आरोपियों को शायद लगा कि जेल से बाहर निकलते ही उनका रुतबा और बढ़ गया है। लेकिन उनकी यह दबंगई कैमरों और सोशल मीडिया पर कैद हो गई। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में खुलेआम शक्ति प्रदर्शन और हुड़दंग दिखाई दिया। मोहल्ले के लोगों से बत्तमीजी भी की।

 रील वायरल हुई तो मामला सीधे पुलिस तक पहुंचा। एसपी ओपी शर्मा के निर्देश पर भाटापारा पुलिस हरकत में आई। जिस काफिले के सहारे दबदबा दिखाया जा रहा था, उसी काफिले के पीछे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक-एक कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। देखते ही देखते सड़क पर दिख रही दबंगई पुलिस की कार्रवाई के सामने फीकी पड़ गई। 

आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने, हुड़दंग करने और सोशल मीडिया के जरिए खौफ फैलाने के आरोप में सभी 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। घटना में इस्तेमाल वाहनों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जेल से निकलकर रौब दिखाने निकले थे, लेकिन कानून ने याद दिला दिया कि फिल्मी स्टाइल की दबंगई रीलों में भले चल जाए, सड़कों पर नहीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!