बिलासपुरछत्तीसगढ

आपके कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष को भेंट कि गुलाब के फूल,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के किया विरोध प्रदर्शन 

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-दिल्ली के साथ पंजाब जितने के बाद आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को मुद्दा बना लिया है। इसके विरोध में बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के परसदा स्थित निवास का घेराव किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कौशिक को गुलाब के फूल भेंट किए। भाजपा कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि दिलवाने की कामना की।

आप के प्रदर्शनकारी हाथ में फूल और पोस्टर लेकर नेता प्रतिपक्ष के निवास पहुंचे। यहां बीजेपी के खिलाफ आप प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष को फूल भेंट करने की जिद में आप प्रदर्शनकारी करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। नेता प्रतिपक्ष को फूल और गांधी का संदेश भेंट करते हुए आप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी के नेता बीमार हो गए हैं।

सीएम केजरीवाल के घर पर हमले कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ऐसे बीमारू नेताओं को फूल देकर गेट वेल सून करने आई है और कहने आई है कि, दिल्ली सरकार के अस्पताल में वे अपना मुफ्त में इलाज करा लें। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी छग में अपनी जमीन तलाश रही है। लोकतंत्र में सबको अधिकार है। विस्तार करना चाहिए। लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी की संभावना कम है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!