खेलअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाविदेश

अपना पहला आई पी एल खिताब जीतेगी विराट की RCB? कर रहे हैं ये तैयारियां

19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपना क्वारंटीन पीरियड खत्म कर लिया है और वो भी तैयारियों में जुट गए हैं

दुबई न्यूज़ रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड से लौटने के बाद छह दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद शनिवार को टीम के पहले अभ्यास सत्र में शामिल हुए. कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए लंदन से चार्टर प्लेन के जरिए 12 सितंबर को यहां पहुंचे थे जिसके बाद दोनों खिलाड़ी छह दिनों तक क्वारंटीन में रहे

आई पी एल के लिए तैयारियों में जुटे किंग कोहली

आरसीबी ने तीन मिनट का वीडियो पोस्ट कर ट्वीट किया, ‘बोल्ड डायरिज: कोहली क्वारंटीन पूरा करने के बाद आरसीबी टीम से जुड़े. यहां टीम के कैंप में खुशी है क्योंकि कोहली, सिराज और कुछ हमारे विदेशी खिलाड़ी पहले नेट्स सीजन में शामिल हुए’. वीडियो में देखा रहा है कि कोहली और कुछ अन्य खिलाड़ी जिन्होंने अपना क्वारंटीन पूरा किया है वह अपने-अपने किट बैग के साथ ट्रेनिंग ग्राउंड में जहां इनका एबी डिविलियर्स सहित खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने स्वागत किया

इस बार कुछ कमाल कर पाएगी आरसीबी

सिराज ने वीडियो में कहा, ‘सभी बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। यह टीम के लिए अच्छा है कि ग्लेन मैक्सवेल कोहली भाई और डिविलियर्स सर सभी अच्छे फॉर्म में हैं’.आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक माइक हेसन ने कहा, ‘कप्तान के साथ दूर से रणनीति पर चर्चा करने के बजाय आमने-सामने रहना हमेशा अच्छा होता है. छह दिनों के क्वारंटीन ने कोहली को तरोताजा होने का मौका दिया. अब यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि हम सभी एक ही पृष्ठ पर हैं

19 सितंबर से शुरू होगा आई पी एल

4 मई को कोरोना के चलते स्थगित किए गए आईपीएल 2021 को अब सितंबर में दोबारा शुरू किया जाएगा और इसका फाइनल अक्टूबर में होगा. आई पी एल 2021 के बाकी बचे हुए मैच 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं और फाइनल मुकाबला 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा. बता दें तकि आरसीबी दूसरे चरण में अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 20 सितंबर को दुबई में खेलेगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!