छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के बार में नाचने के दौरान लगा धक्का, चाकू से दो लोगों पर जानलेवा हमला

बिलासपुर न्यूज धमाका – होटल सिल्वर ओक स्थित बार में देर रात शराब पीकर नाच रहे युवकों के बीच धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने मिलकर एक पक्ष की पिटाई की। इसी बात को लेकर अभिषेक और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।मना करने पर अभिषेक ने अमितेश पर चाकू से हमला कर दिया। इसे देख राहुल ने बीच-बचाव की कोशिश की।

जिस पर अभिषेक ने उस पर हमला कर दिया। हमले में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

चाकू के हमले से राहुल के सीने और पेट में गंभीर चोटे आई है। वहीं, अमितेश के कमर और पीठ में चोटे आई है। साथियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!