छतीसगढ़बलौदाबाजार

कांग्रेस की न्याय यात्रा में बवाल, पूर्व विधायक के फाड़े गए स्वागत पोस्टर 

torn welcome poster

कसडोल न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा जारी है। इसी बीच बीते रविवार पोस्टर फाड़ने का वीडियो का सामने आया है। जहां खरतोरा के पास लगाए गए स्वागत पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। पहले विडियो में पोस्टर में लगी पूर्व विधायक शकुंतला साहू की तस्वीर को छिपाया जा रहा है। वहीं दुसरी तस्वीर में पोस्टर को फाड़ते हुए वीडियो सामने आया है। 

उल्लेखनीय है कि, कल कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थे। लेकिन पूर्व विधायक शकुंतला साहू नही पहुंची थी। एक तरफ जहां न्याय यात्रा में प्रदेश भर के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। वहीं कसडोल क्षेत्र से पूर्व विधायक शकुंतला साहू की यात्रा से दूरी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

बीजेपी पर साधा निशाना 

खरोरा में न्याय यात्रा के चौथे दिन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार सरकार चलाने मे पूरी तरह नाकाम है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, अवैध शराब गांव- गांव तक पहुंच गई है, कमीशनखोरी अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने आगे कहा कि, गायों की स्थिति सब देख रहे हैं। इन सब मुद्दो को लेकर इस यात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!