नई दिल्लीदेश

सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस ने उठाए 10 मुद्दे

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// तृणमूल कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के द्वारा कई मुद्दों को उठाया गया है। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन ने 10 मुद्दों को हरी झंडी दिखाई है

1. बेरोजगारी

2. आवश्यक वस्तुओं/ईंधन की कीमतों में वृद्धि

3. कानून में एमएसपी शामिल करें

4. फैडरल को कई तरह से कमजोर किया जा रहा है

5. लाभदायक सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश बंद होना चाहिए.

6. बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र

7. पेगासस मुद्दा – सरकार ने बाधित किया मानसून सत्र

8. कोविड-19 स्थिति

9. महिला आरक्षण बिल लाओ

10. बिलों को बुलडोज़ न करें (बिलों की जांच करें) 2014 के बाद से खराब रिकॉर्ड

सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इसमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस से अधीर आर चौधरी और आनंद शर्मा, टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओब्रियन, डीएमके से टीआर बालू और टी शिवा और एनसीपी से शरद पवार शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!