बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जबरदस्त उत्साह,नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे टाउन हाल इंटरएक्टिव फार्मेट में होगा,शामिल होकर पूछें सवाल  

न्यूज़ धमाका :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण को संबोधित करेंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे टाउन हाल इंटरएक्टिव फार्मेट में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जबरदस्त उत्साह है। क्योंकि शहर के दो बच्चे प्रधानमंत्री से वर्चुअल रूप से शामिल होकर सवाल पूछेंगे। यह बातें केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार झा ने कही।

पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए प्राचार्य धीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को हमें जन आंदोलन बनाना होगा। तनाव मुक्त परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री अपनी अनूठी शैली में विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके लिए देशभर के सभी स्कूलों के बच्चों, शिक्षकों, और अभिभावकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने अपील किया है।

21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में बीपीसी जैसे पहलुओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक औपचारिक संस्था बन रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं। प्राचार्य धीरेंद्र ने यह भी कहा कि बिलासपुर में 18 सीबीएसई स्कूलों सहित सभी राज्य स्कूल के विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। दूरदर्शन, डीडी न्यूज़, रेडियो टीवी एवं अन्य माध्यमों से इसका प्रसारण होगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को इसे लाइव दिखाया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!