बिलासपुरछत्तीसगढ

टाउन एंड कंट्री यहां 50 एकड़ में प्लानिंग की सालभर से पहले बिल्डर को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से बिना ले आउट के अवैध प्लाटिंग करने के मामले में सालभर पहले नोटिस जारी किया गया था। अब तक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अब इनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश करने की तैयारी की जा रही है। सकरी तहसील अंतर्गत ग्राम मेंड्रा में अनूप चड्डा पिता प्रतापनाथ अवैध प्लाटिंग की जा रही है।

यहां तकरीबन 150 एकड़ जमीन है। अधिकांश जमीन कृषि भूमि है। बिल्डर की ओर से यहां 50 एकड़ में प्लाटिंग की जा रही है। इसके लिए न तो पंचायत से एनओसी लिया गया है और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से ले आउट पास है। ग्राम पंचायत के सरपंच समेत अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजस्व अधिकारियों से की थी।

मामला संज्ञान में आने पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की ओर से सालभर पहले बिल्डर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। एक साल बीतने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर अब विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए कोर्ट में परिवाद पेश करने की तैयारी है।

सालभर में 23 को नोटिस

जिले में अवैध प्लाटिंग का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की ओर से शिकायत आने पर ही कार्रवाई की जाती है। सालभर में 23 शिकायतें विभाग को प्राप्त हुई है। विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन किसी ने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ विभाग कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में है।बिना ले आउट प्लाटिंग की शिकायत सामने आने के बाद जिले के 23 बिल्डरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। अब तक अधिकांश लोगों ने जवाब नहीं दिया है। इनके खिलाफ अब कोर्ट में परिवाद पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!