
न्यूज़ धमाका :- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर आज योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम समेत 52 नेता भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इन सभी नेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है।
तय हो गया है कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है। इसी के साथ दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, भपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद मंत्री बनेंगे. योगी कैबिनेट में पांच महिलाओं को जगह मिली है।



