गुजरात

आज सुबह गुजरात के एक फैक्ट्री में विस्फोट,घायल 9 मजदूरों को भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

न्यूज़ धमाका : गुजरात में आज सुबह एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में नौ मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट भावनगर जिले में स्थिति एक फैक्ट्री में हुआ है। इस हादसे में 9 मजदूर झुलसकर घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि इन सभी को इलाज के लिए भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट किस वजह से हुआ है इसकी जांच सभी एंगल से की जा रही है। ये घटना के संबंध में सीहोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया , गुजरात की राजधानी गांधीनगर से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थिति सीहोर शहर के नजदीक अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में आज सुबह तड़के हुआ है। धमाके की आवाज कफी दूर तक सुनी गई। जिस समय फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ उस वक्त मजदूर मौजूद थे।

https://www.haribhoomi.com/news/india/nine-workers-injured-in-explosion-at-gujarat-arihant-furnace-rolling-mill-413653?infinitescroll=1

https://www.haribhoomi.com/news/india/nine-workers-injured-in-explosion-at-gujarat-arihant-furnace-rolling-mill-413653?infinitescroll=1

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!