
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-कानन पेंडारी जू में गुरुवार को एक और भालू ने दम तोड़ दिया। 13 दिन में यह दूसरी घटना है। भालू की मौत के बाद जू प्रबंधन सकते में है। सुबह से सभी अधिकारी जू में मौजूद है। शाम चार बजे मृत भालू का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके साथ ही सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
बीते 26 फरवरी को एक नर भालू की अचानक मौत हो गई। जू प्रबंधन मौत की वजह निमोनिया बता रहा था। हालांकि इसके दो दिन पहले उसका आहार कम हो गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद जू प्रबंधन भालू को नहीं बचा पाया।
निमोनिया मानकर जू प्रबंधन ने अन्य भालूओं को लेकर सतर्कता नहीं बरती और 13 के भीतर एक और भालू की मौत हो गई। इस भालू में भी वहीं लक्षण थे, जो 13 दिन पहले मृत भालू में थे। तीन दिन पहले इसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। आहार टूटा। जू प्रबंधन शहर के दो पशु चिकित्सकों की मदद ली और उपचार शुरू किया।


