छत्तीसगढचिचोला

इस हाई स्कूल स्टाफ ने बच्चों के पैसों से भरी अपनी जेबें, फीस के नाम छात्रों से वसूले 605-605 रुपए

चिचोला न्यूज़ धमाका /// यह मामला चिचोला हाई स्कूल है जहां बिना किसी आदेश विद्यार्थियों से 500 से 600 रुपया वसुल किया गया। मामले को लेकर पालकों ने नाराजगी जाहिर की है।

जानकारी के अनुसार चिचोला हाई स्कूल में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं शाला प्राचार्य ने लोकल फीस के नाम पर शाला के विद्यार्थियों से ज्यादा शुलक लिया जा रहे हैं। राज्य सरकार ने किसी भी विद्यालय में विद्यार्थियों से पैसा नहीं लेने सख्त निर्देश दिए है। लेकिन सरकार की इस मनसा के विरुध छात्र-छात्राओं से स्कूल फीस के नाम पर उगाही की जा रही है। जबकि प्रदेश में किसी भी शासकीय शाला में किसी भी तरह की राशि नही ली जा रही है।

प्रमुख सचिव द्वारा सेक्रेटरी को लिखे शुल्क विवरण के आवेदन की कॉपी के आधार पर बापुटोला हाई स्कूल के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों से 530 से 605 रुपए शुल्क वसुला गया है। ऐसा कोई आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है। शाला विकास समिति द्वारा भी बैठक में विद्यार्थियों को शुल्क लेने संबधी जानकारी नही दी गई है।

सरकारी स्कूल में गरीब मजदूर परिवार के बच्चे अध्ययन करते हैं। उनके पालक अब भी कोरोना संक्रमण काल की मार झेल रहें है जैसे तैसे वह जीवन यापन करते हैं लेकिन शाला के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों से शुल्क लेने से पालकों में कौतुहल मचा हुआ है।

जहां 200 रुपया लेना है उस फाईल में शाला विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल का हस्ताक्षर भी है। पूछने पर कहा गया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। शाला के विद्यार्थियों ने बताया की करीब सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने क्लास टीचर को 605 रुपया शुल्क दिया गया है। चिचोला हाई स्कूल स्टाफ बच्चों के पैसों से अपनी जेब भर रहा है।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल ने बताया कि शाला विकास समिति के सदस्य एवं प्राचार्य की उपस्थिति में विगत दिनों बैठक कर यह निर्णय लिया गया था की शाला विकास के नाम पर छात्रों से सिर्फ 50 रुपया लेना है। इसके विपरीत शाला विकास समिति में 50 की जगह 200 रुपया लिया गया एवं 405 रुपया लोकल फीस के नाम से वसुल किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!