छतीसगढ़चिचोला

RTO अधिकारी ने ट्रक चालक की कर दी जमकर पिटाई,अफसर की हरकत से फैला आक्रोश, घंटों जाम रहा NH- 53

NH- 53

चिचोला न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के चिचोला NH- 53 के पाटेकोहरा में पदस्थ RTO अधिकारी ने एक ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आक्रोशित ट्रक चालकों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ट्रांसपाेर्ट यूनियन के लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इस घटना के बाद से लगभग 3 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को सामान्य किया।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम चिचोला थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पाटेकोहरा के पास एक आरटीओ अधिकारी जो सिविल ड्रेस में घूम रहा था। इसी दौरान  आरटीओ अधिकारी और ट्रक चालक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरटीओ अधिकारी ने ट्रक चालक की बेदम पिटाई कर दी।

घंटों तक लगा रहा जाम 

मामले की भनक लगते ही अन्य ट्रक चालकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।  इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। तब कहीं जाम की स्थिति सामान्य हो पाई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!