दुर्गछत्तीसगढ

अभी तक विवाह प्रमाण पत्र बनाया नहीं अचानक ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट देखने के बाद फोन पर दिया ध्यान

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- शिक्षक नगर दुर्ग निवासी वीरेंद्र शर्मा की शादी 27 नवंबर 2020 को हुई थी। उन्होंने अभी तक विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाया था। अचानक ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट पर उनका ध्यान गया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया था और इसके अंतर्गत प्रमुख नागरिक सेवाओं की घर पहुंच सेवा आरंभ की थी। इन योजनाओं में घर पहुंचा कर विवाह प्रमाण पत्र देने की सुविधा भी थी।

वीरेंद्र ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया, अपना डिटेल बताया। इसके बाद कुछ ही घंटों में उनका प्रमाण पत्र तैयार हो गया और इसे घर पहुंचा दिया गया। वीरेंद्र ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत सेवा इतनी तेज मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। नागरिक सेवाओं के लिए लोगों का काफी समय जाता था लेकिन अब मितान के माध्यम से और टोल फ्री नंबर के माध्यम से यह सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

नागरिक सेवाओं की बेहतरी की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि निगम प्रशासन मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। टोल फ्री नंबर पर आवेदन मिलते ही सेवा न्यूनतम समय में देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिसकी लगातार मानिटरिंग की जाएगी।

यह सेवाएं मिलेगी घर बैठे

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावे की नकल, गैर डिजिटाइज्ड जैसे भूमि रिकार्डस् आदि की प्रति घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!