छत्तीसगढ

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के खैरा डुबान की रहने वाली बच्ची ,तीन सिक्कों को ही मुंह में दबा लिया, जो अंदर जाकर भोजन नली में फंस गए,घबराए परिजन ने बिलासपुर अस्पताल किया रेफर  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के खैरा डुबान की रहने वाली बच्ची बाल्टी लेकर पानी भरने गई, तो तीन सिक्कों को ही मुंह में दबा लिया था, जो अंदर जाकर भोजन नली में फंस गए। इसके बाद घबराए परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक  कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के खैरा डुबान गांव में रहने वाली तमन्ना कुमारी पोर्ते (8 साल) रविवार की सुबह सिक्कों को लेकर घर में खेल रही थी। तभी उसकी मां शांता बाई ने उसे घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए भेजा। वह बाल्टी लेकर पानी भरने चली गई।

फ्रॉक में जेब नहीं होने के कारण वह सिक्कों को मुंह में दबा कर हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरने लगी। बाल्टी में पानी भरने के बाद वह घर आई। तब तक सिक्के मुंह के अंदर चले गए और खाने की नली में फंस गए।

डॉक्टरों ने एक्स-रे से देखा, तब सिक्के बच्ची के गले में फंसे थे। सिक्कों को निकालने के लिए डॉक्टरों ने बच्ची को बेहोश किया। फिर ESOPHAGOSSCOPE को उसके मुंह से खाने की नली में डाला। कुछ देर बाद एक सिक्का निकला। फिर दूसरे सिक्के को निकाला गया।

दो सिक्के निकालने के बाद डॉक्टरों ने फिर से एक्स-रे मशीन से देखा तो एक और सिक्का नजर आ रहा था, जिसे निकालने के लिए तीसरी बार स्कोप को खाने की नली में डाला और तीसरा सिक्का भी निकाल लिया गया।समय रहते बच्ची के अस्पताल पहुंचने से बच्ची के भोजन नली से सिक्के निकाल लिए गए। ऐसे केस में बच्चों के जान को खतरा रहता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!