कोण्डागांव में राजस्थानी समाज का अखंड सुहाग का तीज महोत्सव त्यौहार तीज गत रात्रि संपन्न हुआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज महोत्सव को माहेश्वरी समाज की महिलाओं के द्वारा अत्यंत हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया।
नीम की पत्तियों से होती है माता कजली की पूजा – इस अवसर पर ने ममता टावरी, मीना टावरी, तारा टावरी आदि ने बताया कि सुहागिन महिलायंे अपने पतियों की लम्बी उम्र के लिये प्रार्थना करती है। इस त्यौहार पर महिलायें दिनभर व्रत रखती है। और सांय को लगभग आठ बजे रात्रि के आगमन पर नीम की पत्तियों से कजली माता की पूजा विधिविधान पूर्वक करती है। और चना, गेहू, चावल, घी, षक्कर आदि से विषेष तरीके से बनाये गये सत्तू की टिकियों से व्रत खोलती है। लगभग तीजा पर्व की तर्ज पर ही यह त्यौहार राजस्थानी समाज द्वारा मनाया जाता है।
मौजूद रही ये महिलायें – कार्यक्रम में ममता टावरी, मीना टावरी, तारा टावरी, पूजा टावरी, मनीषा चांडक, वर्षा पनपालिया सहित समाज की महिलाओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाया।