![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/01/Capture-131.jpg)
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई है। मृतक चौकीदार के पद पर कार्यरत था। मृतक का नाम लक्ष्मी यादव बताया जा रहा है। हादसा स्वास्थ्यकर्मी के ड्यूटी जाते वक्त हुआ। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर मुआवजा व अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर चक्काजाम किया है।