छतीसगढ़कोरबा

बिना एनओसी के ही ठेका कंपनी ने शुरू कर दिया ओवरब्रिज बनाना, 20 करोड़ की आएगी लागत…

 कोरबा न्यूज धमाका – थाना चौक से दीपका चौक तक ओवरब्रिज का निर्माण ठेका कंपनी ने नगर पालिका परिषद के एनओसी के बिना ही शुरू कर दिया है. इससे ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाले समय में मुश्किल आ सकती है.

एसईसीएल ने लगभग 20 करोड़ की लागत से बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी राइट्स कंपनी को सौंपी है, जिन्होंने बिना एनओसी के ही कार्य की शुरू कर दिया है. कायदे से इस कार्य को शुरू करने से पहले दीपका नगर पालिका परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी होने के बाद ही काम शुरू करना था.

इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ राजेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण एजेंसी राइट्स का आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी एनओसी नहीं दी गई है. अगर काम शुरू हो गया तो उनको नोटिस जारी किया जाएगा. वहीं राइट्स लिमिटेड कंपनी दीपका साइट के संयुक्त महाप्रबंधक एमए अंसारी से इस विषय पर चर्चा करने से इंकार कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!