
एक शख्स द्वारा पांच साल तक महिला के साथ यौन शोषण करने का मामलाा सामने आया है। आरोपी ने महिला को विवाह का प्रलोभन दिया था। इसके बाद विवाह के लिये इंकार करने पर मामला पुलिस के पास पहुचा। जिस पर कार्यवाही करते हुये आरोपी को जेल भेजा गया है।
ये है पूरा मामला – आरोपी हिमांषु साहू पिता बृजभूषण साहू विगत 2017 से वर्ष 2021 फरवरी तक शादी का झांसा देकर जबरन षारीरिक संबंध बनाकर लगातार बलात्कार किया। आवेदिका प्रार्थीया के षिकायत आवेदन पर से आरोपी हिमांषु साहू के खिलाफ थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 101/2021 धारा 376 (2) (ढ़) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए तत्काल टीम गठीत कर थाना से रवाना किया। आरोपी के पतासाजी में उसके सकुनत पर जाकर दबिष दिया गया, जहाॅ से आरोपी को थाना विश्रामपुरी लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से एवं मामला अजमानतीय होने पर आज 01 नवम्बर को 11.10 बजे आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया।
आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में – आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड़ पर जेएमएफसी न्यायालय केशकाल में पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक षोभराज अग्रवाल के मार्गदर्षन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रविशंकर ध्रुव, उप. निरीक्षक प्रेम शंकर ठाकुर, सउनि. नरेष साहू,रूपेष कुमार सोम, आरक्षक की अहम् भूमिका रही।
