नई दिल्लीमनोरंजन

तमन्ना भाटिया के फैंस हैरान,अपनी शादी को लेकर कही ये बाते…..

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं. जी हां, बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन तमन्ना भाटिया की शादी की चर्चा जोरों पर हैं. रिपोर्ट्स हैं कि तमन्ना जल्द ही मुंबई के एक बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं. आखिर सच क्या है? आइए जानते हैं.

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुतबाकि, तमन्ना भाटिया ने दुल्हन बनने की पूरी तैयारी कर ली है. एक्ट्रेस जल्द ही शादी रचाने वाली हैं. ऐसे में वो कोई भी न्यू प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं, क्योंकि वो जल्द ही शादी की तैयारियों में बिजी हो जाएंगी और उन्हें अपने लिए थोड़ा समय भी चाहिए.

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तमन्ना ने बिजनेसमैन के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है और शादी के लिए हां भी कह दिया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों को अभी तक कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इनकार भी नहीं किया है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि तमन्ना भाटिया जल्द ही अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं.

तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. एक्ट्रेस ने कई हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया है. साउथ सिनेमा में भी तमन्ना का बड़ा नाम हैं. तमन्ना अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं, जिसमें से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली भी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!