कोंडागांवराजनीति

साहू समाज कोंडागांव द्वारा जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश साहू उपाध्यक्ष कमलेश साहू महिला उपाध्यक्ष कविता साहू के साथ तहसील पदाधिकारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कावासी लखमा विशिष्ट अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक संतराम नेताम चंदन कश्यप पूर्व मंत्री लता उसेंडी तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू प्रदेश महामंत्री टहलराम साहू उपाध्यक्ष हलधर साहू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी प्रांतअध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ साहू समाज के आराध्य देवी भक्त मां कर्मा की आरती के साथ हुई । समाजिक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अतिथि स्वागत किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश साहू ने अपने उद्बोधन में समाज के लोगों को जिला का दायित्व दिए जाने के लिए का आभार व्यक्त करते हुए समाज को साथ लेकर समाज हित और अधिक मजबूत बनाने की बात कही कैबिनेट मंत्री कावासी लखमा ने अपने उद्बोधन मे कहा साहू समाज शिक्षित और मेहनती समाज है बस्तर सांसद दीपक ने कहा सामाजिक एकता साहू समाज में देखने को मिलता है वहीं स्थानीय विधायक मोहन मरकाम चंदन कश्यप और संतराम नेताम अपने-अपने विधायक बनने में साहू समाज की योगदान को माना, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने साहू समाजहित में सहयोग की बात कही प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने समाज के सभी लोगों को बस्तर में रहते हुए सामाजिक एकता और बस्तर के सर्व समाज के साथ मानवता की मिसाल पेश करने के लिए आराध्य देवी मां कर्मा के आदर्शों को समाज के समक्ष रखा।
मौजूद रहे ये- इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बीरज प्रसाद साहू जिला महासचिव बसंत साहू तहसील अध्यक्ष चंदन साहू गजेंद्र साहू बृजलाल लोकनाथ लखेष्वर साहू हितेश साहू तुलसीराम रमेश साहू संतोष साहू डीगश्वर साहू तहसील उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू महेश साहू नगर साहू समाज से अध्यक्ष डीएस साहू शिवचरण सचिव विजय कुमार सह सचिव अशोक वीरेंद्र कुमार पवन कुमार बिशंबर साहू योगेश्वर साहू श्याम लाल साहू गणपत तीरथ साहू नारायण महेश जागेष्वर जगत राम बंसीलाल श्रीमती कविता स्वाति साहू रुकमणी साहू श्रीमती यतीश साहू सत्यभामा श्यामा ललिता साहू गुलेश्वरी सीता साहू सुखमणि ग्रामीण अध्यक्ष सुकमन साहू दीनदयाल सुरेश प्रसाद संतोष साहू गिरधारी राम गौतम साहू मोतीराम जिला कोंडागांव के पांचो तहसील से वरिष्ठजन स्वजातिय भाव बंधु उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!