नई दिल्लीदेश

एक गंभीर बीमारी से जूझ रही,सुष्मिता सेन की 8 महीने की बेटी जियाना की तबीयत ठीक नहीं

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- सुष्मिता सेन हो या फिर उनके भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा इन दिनों एक्ट्रेस का पूरा परिवार किसी न किसी कारण चर्चा में बना हुआ है. जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता और ललित मोदी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक की खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई है.

चारू असोपा और राजीव सेन लगातार एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं सुष्मिता सेन का पूरा परिवार चर्चा में बना हुआ ह अब इन झगड़ों का बीच चारू असोपा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बेटी जियाना को लेकर एक खुलासा किया है. दरअसल, चारू ने बताया है कि उनकी बेटी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है.

सामने आते ही सभी हैरान हो गए हैं. चारू की 8 महीने की बेटी जियाना की तबीयत ठीक नहीं है. चारू ने अपने व्लॉग में अपनी बेटी की बीमारी के बारे में फैंस को जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि उनकी नन्ही सी बेटी हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से जूझ रही है.

चारू असोपा की बेटी की तबीयत ठीक नहीं है

चारू ने वीडियो में बताया कि, ‘जियाना बहुत छोटी है और उसे छाले होने लगे हैं. वो सो नहीं पाती, ठीक से खा नहीं पाती. हर टाइम सिर्फ रोती है. मैंने उसको डॉक्टर्स को भी दिखाया है और वह उसका इलाज भी कर रहे हैं, लेकिन पिछले लंबे वक्त से किसी इलाज का जियाना पर कोई असर नहीं दिख रहा’. चारू ने आगे बताया कि जियाना को कभी-कभी आधी रात को हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ता है.

वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं चारू चारू ने कहा,

जियाना के साथ मैं अकेली हूं. इसलिए मुझे नहीं पता कि इसे कैसे हैंडल करूं. लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे हिम्मत रखनी पड़ेगी, क्योंकि ये मेरी बच्ची की बात है. अपनी बेटी की बीमारी के बारे में बताते हुए चारू बहुत इमोशनल नजर आ रहीं थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!