छतीसगढ़बलौदाबाजार

बेटा बना हैवान: नशे में पिता पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, छोटे भाई को भी किया घायल

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – शहर में मंगलवार शाम एक रौंगटे खड़े कर देने वाली पारिवारिक हिंसा की घटना सामने आई है। सदर बाजार इलाके में एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही 70 वर्षीय पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी चाकू लग गया।

दुकान में बैठे पिता पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग नरेंद्र सिंह चावला अपनी दुकान में रोज की तरह बैठे हुए थे। शाम लगभग 6 बजे उनका बड़ा बेटा अमरजीत चावला, जो नशे की हालत में था, दुकान पहुंचा और परिजनों से बहस करने लगा। अचानक अमरजीत ने चाकू निकाला और पीठ, कंधे और गर्दन पर कई वार कर दिए।

छह गंभीर चोटें, हालत स्थिर

हमले में नरेंद्र सिंह को छह गंभीर चाकू के घाव आए हैं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले के दौरान छोटे भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी चाकू मार दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही सीटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमरजीत चावला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे का आदी है और पारिवारिक तनाव में भी था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!