छतीसगढ़बलौदाबाजार

छात्रा से छेड़छाड़: पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शैलेश वर्मा के रूप में हुई है, जो एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक है।

घटना 16 जून की है, जब पीड़िता पूरक परीक्षा देने एक निजी विद्यालय गई थी। वहीं मौजूद शिक्षक शैलेश वर्मा ने परीक्षा केंद्र पर छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत की। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वे थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई और 12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस का बयान:
“हमने शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया। चार टीमें गठित की गईं और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है,” – सुहेला थाना प्रभारी।

छात्रा के साहस और पुलिस की तत्परता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। प्रशासन ने भी मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!