दल्ली राजहराछत्तीसगढ

ग्रामीण रोजगार की मांग को लेकर धरने पर बैठे

दल्लीराजहरा न्यूज़ धमाका /// रोजगार की मांग को लेकर, डौंडी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुमुरकट्टा, महामाया के ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मांग पूरी ना होने पर 3 मार्च को चक्काजाम की भी चेतावनी दी गई है। महामाया माइंस गेट के बाहर इस प्रदर्शन में करीब 70 ग्रामीण शामिल हैं। प्रदर्शन शिवसेना के बैनर पर चल रहा है।

धरना प्रदर्शन में पंच आशा कुंजाम भी शामिल हैं। शिवसेना महामाया के बलराम निषाद का कहना है कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था, कि 28 फरवरी तक ग्रामीणों की मांग पूरी कर दी जाएगी।

ALSO READ : हाईकोर्ट ने NIA की अपील की खारिज , झीरम कांड की जांच कर सकेगी राज्य सरकार की एजेंसी

लेकिन इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने मजबूर होकर फिर से सड़क पर उतरना पड़ा है। वर्तमान में भी कोई पहल नहीं हुई तो 3 मार्च से चक्का जाम किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!