महासमुंद

महासमुंद जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, राजधानी की चार युवतियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

महासमुंद न्यूज़ सरायपाली के अटल नगर के रहवासियों से संदिग्ध हालत में युवक व युवतियां के होने की सूचना पर पुलिस स्टाफ को मौके के लिए रवाना किया गया था. मौका पर पहुंचने पर कार में और पास के कमरे में आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती मिले सरायपारी थाना क्षेत्र के अटल नगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. मामले में राजधानी रायपुर में रहने वाली चार युवतियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है संदिग्ध हालत में मिले युवतियों और युवकों से नाम-पता पूछने पर गुमराह करते हुए हो हल्ला करने लगे. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवतियों और दो युवकों को धारा 151 जाफौ में गिरफ्तार किया गया. पकड़े छह लोगों में से मोवा, रायपुर निवासी दो दंपती के अलावा संतोष नगर और सुंदर नगर निवासी दो युवतियां शामिल हैं. आरोपियों के खिलाफ धारा 107, 116(3) जाफौ का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!