छतीसगढ़गरियाबंद

व्यापारी के घर सात नकाबपोशों ने की लूट, नकदी और जेवर लेकर फरार, धमकी देकर निकले

गरियाबंद न्यूज धमाका – जिले के छुरा थाना अंतर्गत चरौदा गांव में बीती रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नकाब पहने सात अज्ञात लुटेरे एक व्यापारी के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लाखों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। जाते-जाते लुटेरों ने घरवालों को धमकी दी कि वे पुलिस को सूचना न दें।

जानकारी के अनुसार, चरौदा निवासी व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर देर रात सात नकाबपोश पीछे के रास्ते से घुसे। लुटेरों ने घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर उनके मोबाइल छीन लिए और फिर घर में रखी नकदी एवं जेवरात लेकर फरार हो गए। व्यापारी के अनुसार, लगभग 3 से 4 लाख रुपए नकद और करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण लूटे गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस लूट की वारदात के तरीके और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोग चिंतित हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!