छतीसगढ़सूरजपुर

पैसा डबल करने के नाम पर 10.5 लाख की ठगी, भाजपा नेता और उसका साथी गिरफ्तार

सूरजपुर न्यूज धमाका – जिले में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में भाजपा नेता इरफान अंसारी और उसके साथी विकेन्द्र जगने को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, मलगा गांव के दो निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इरफान अंसारी और विकेन्द्र जगने ने उन्हें पैसा डबल करने का झांसा देकर मोटी रकम हड़प ली। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों से भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने ठगी की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या कितनी है। डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन की भी गहनता से जांच की जा रही है।

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और आम नागरिकों को एक बार फिर सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है कि वे ऐसे लालच भरे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!