छतीसगढ़रायपुर

साहित्य भूषण सम्मान :  छत्तीसगढ़ की साहित्यकार प्रीति द्विवेदी हुईं सम्मानित, साहित्य के क्षेत्र में दे रही हैं सेवाएं

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की युवा साहित्यकार प्रीति द्विवेदी को हमरंग फाउंडेशन, नई दिल्ली ने साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया है। प्रीति द्विवेदी अलग- अगल संस्थाओं से जुड़कर साहित्य की सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले भी वे कई तरह के सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। हमरंग फाउंडेशन ने हिंदी और उर्दू साहित्य के विस्तार में योगदान देने वाले साहित्यकारों को साहित्य भूषण सम्मान- 2024 से नवाजा है।

प्रीति द्विवेदी रायपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे साहित्य सेवा के लिए कई संस्थाओं में अलग- अलग पद पर कार्यरत होकर अपनी साहित्य सेवाएं दे रही हैं।प्रीति द्विवेदी इससे पहले भी महिला रत्न सम्मान, विद्या वाचस्पति मानद उपाधि नारी काव्य सागर सम्मान, आजादी का अमृत महोत्सव, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लघुकथा सम्मान जैसे अनेकों सम्मानों से भी सम्मानित हो चुकी हैं। 

sahity bhushan award
साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुई प्रीति द्विवेदी

संस्था के संस्थापक ने साहित्यकारों को दी बधाई 

हमरंग फाउंडेशन शुरू से ही साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से काम करती है। समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है। जिससे लिखने-पढ़ने वाले लोगों को एक सुंदर मंच मिले। संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष यज्ञेश्वर ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजन से साहित्यकारों से संबंध बढ़ता है। सभी मिलकर साहित्य की सेवा करे, बस यही एक मात्र उद्देश्य है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव विवेक तिवारी ने भी सम्मान प्राप्त करने वाले सभी साहित्यकारों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!