जशपुर न्यूज़ लुटेरों और घर के सदस्यों की झड़प में एक लुटेरे की मौत हो गई. पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अन्य लुटेरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस वारदात में शामिल एक डकैत अब भी फरार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन पीएलएफआई का नाम लेकर ठेकेदारों से लेवी वसूलने , फर्जी पर्चा भेजकर आतंक फैलाने का काम भी ये डकैत कर रहे थेसोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे लोदाम चौकी के जोगीपारा निवासी सुरेश दास बैरागी परिवार के घर 5 अज्ञात व्यक्ति आकर दरवाजा खुलवाए, दरवाजा खोलने पर बदमाश देशी कट्टा और फरसा लहराते हुए घर में घुस गए. बच्चों को कट्टे की नोक पर डरा-धमकाकर बैठा दिए और किचन में आकर गृहस्वामी सुरेश दास को डंडे से मारपीट कर पैसे और जेवरात की मांग करने लगे.इतना ही नहीं पैसे नहीं देने पर गोली से मार देने की धमकी देने लगे, जिसके बाद परिवार की एक महिला सदस्य ने बदमाश को धान बेचकर घर में रखे 10, 000रू. दे दिए. इसी दौरान एक डकैत ने कट्टे से फायर करने की कोशिश की, तभी परिवार के सदस्यों और डकैत के बीच झड़प शुरू हो गई झड़प में डकैत बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उसके साथी घर में रखे सोना- चांदी का जेवर और दो नग मोबाइल निकालकर एस्बेस्टस सीट की छत को तोड़कर अपने घायल साथी को उठाकर मौके से भाग गए घायल व्यक्ति को उसके परिजन और एक अन्य व्यक्ति के साथ में जिला अस्पताल लाए. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रिफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर लोदाम पुलिस रात्रि में ही मौके पर पहुंची. इसी दौरान डकैतों के साथियों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल डकैत को जिला अस्पताल भेज दिया. तभी गांव में पहुंची पुलिस को रोड पर एम्बुलेंस जाती दिखी. पुलिस को शंका हुई कि घायल डकैत को लेने ही एम्बुलेंस जा रही है, तब पुलिस ने एम्बुलेंस का स्टाफ बनाकर एक पुलिसकर्मी को बिना वर्दी एम्बुलेंस में भेजा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और लूटे गए पैसे बरामद कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी क्षेत्र में पीएलएफआई का फर्जी नक्सली बनकर लूटपाट को अंजाम देते थे
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 11, 2025
फरसगांव में दो दर्दनाक घटनाएं: पिता ने लगाई फांसी, बेटे ने खाया जहर; कोतबा में नाबालिग ने की आत्महत्या
January 9, 2025
बलौदाबाजार पुलिस ने मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर कंपनीकर्मी से मोबाइल लूटकर भाग निकले थे
September 19, 2024
रायगढ़ जिले के सबसे बड़े कालेज का हाल बेहाल, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन
August 8, 2024
नाला बना मुसीबत: कई बार निर्माण मांग किए जाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, पार्षद खुद उतरे नाले की सफाई करने
August 3, 2024
पिता की हत्या करने वाले शख्स को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई भेजा जेल
August 3, 2024
छत्तीसगढ़ में पेड़ों के तनों पर रंगाई करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
July 29, 2024
मां और बेटी की मिली घर में अधजली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
July 29, 2024
गंगरेल डैम में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, खुदखुशी या हत्या जांच में जुटी पुलिस
July 27, 2024
उफन रहे नदी-नालों को पार करने की कोशिश नहीं छोड़ रहे लोग, बह रही बाइक को बचाया गया.. देखिए वीडियो
July 26, 2024


