रायपुरछत्तीसगढ

राज्य में अब कक्षा 5वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा

रायपुर न्यूज़ राज्य में अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा शामिल होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं. बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए हैं गांधीजी के आदर्शो और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने के लिए इन्हें कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. इसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांधी जी की मंशा के अनुरूप शिक्षा जाएगी दी बघेल ने कहा कि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण का महत्व बच्चे समझेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढी को महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का प्रबंध राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर गांधीजी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना को पूरा करने के लिए स्कूली बच्चों को गांव का भ्रमण कराकर सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा

अगला न्यूज़ – देशी कट्टा और फरसा लहराते हुए घर में घुसे थे लुटेरे, झड़प में एक लुटेरे की मौत, तीन बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!