कोंडागांवछत्तीसगढ

नामकरण संस्कार की तैयांरियां हुई शुरू,इधर बच्चा पानी की बाल्टी में डूबने से हुआ मौत

कोंडागांव,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एक घर में रखी पानी की बाल्टी में गिरने से 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई. जामकोटपारा निवासी धनेश्वर देवांगन के घर में शादी के 11 साल बाद बेटा हुआ था, जिसके नामकरण संस्कार को लेकर तैयारियां चल रही थी. हादसे के वक्त बच्चे की मां वंदना देवांगन घर के काम में लगी थी. इधर बच्चा पानी की बाल्टी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक,घर में नामकरण संस्कार की तैयांरियां चल रही थी. धनेश्वर देवांगन अपने व्यवसाय के काम से बाहर गया हुआ था. उसकी पत्नी वंदना देवांगन घर के साफ-सफाई करवा रही थी. इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते दूसरे कमरे में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं जब बच्चे की मां वंदना देवांगन ने इधर-उधर खोजबीन की तो बच्चा बाल्टी में उलटा मिला. घटना के बाद पिता धनेश्वर तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!