बिलासपुरछत्तीसगढ

पिकअप ने लगाया ब्रेक, कार के शीशे तोड़ लोहे के पाइप घुसे अंदर , कृषि अफसर घायल

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों का जिले में निरीक्षण कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए कृषि विभाग के अतिरिक्त संचालक डा. राजेश बघेल सर्किट हाउस जा रहे थे। कार उनका ड्रायवर चला रहा था। डॉ. राजेश कार के पीछे सीट में बैठे थे। अचानक उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। पिकअप के ट्रौली में लोहे के पाइप भरे हुए थे। ब्रेक लगाते ही पाइप खिसक कर सामने आ गई और कार में जा घुसी।

इससे कार के पीछे का शीशा टूट गया और पाइप अंदर फंस गया। इस हादसे में कार में बैठे डॉ. बघेल के सिर, कमर, पीठ व कंधे में चोटे आई। इस घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। कार चालक ने तुंरत हादसे की सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी दी। फिर घायल को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद मची अफरा- तफरी इस हादसे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी कार सवार अधिकारी को देखकर हैरान रह गए। हलांकि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी थी। इस घटना के चलते सीपत चौक के पास गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप व पाइप को हटाकर यातायात बहाल कराया। इस बीच करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!