छतीसगढ़कांकेर

कमरा एक, कक्षाएं पांच!, तीन साल से नहीं सुधरा स्कूल का जर्जर भवन, छात्रों के साथ शिक्षक भी हो रहे परेशान

कांकेर न्यूज़ धमाका – प्राथमिक शाला का भवन जर्जर हो गया है. आलम यह है कि कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक की पढ़ाई एक ही कमरे में हो रही है. ऐसी स्थिति में केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि शिक्षकों को भी परेशानी रही है.

मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम भैसमुंडी का है, जहां पिछले 3 वर्षों से प्राथमिक शाला के जर्जर भवन के निर्माण की मांग के बाद भी प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किया. जिसका खामियाजा गांव के नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है. जर्जर भवन के कारण पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं.

आलम यह है कि स्कूल के कार्यालय के दस्तावेज बचाने के लिए भवन पर तालपत्री ढंककर रखा गया है. वहीं बच्चों को अनहोनी की आशंका के चलते एक अतिरिक्त कक्ष में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है. कक्षा पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई एक ही कक्ष में लगाई जा रही है, इससे पदस्थ तीन शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

संस्था के प्रधान पाठक केशव राम मंडावी ने बताया कि लगातार हर स्तर पर प्रयास किया जा चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ. स्टाफ को भी पढ़ाने में समस्या का सामना करना पड़ता है. वहीं इस पर भानुप्रतापपुर एसडीएम आस्था राजपूत ने कहा कि भवन मरम्मत के लिए स्टीमेट भेजा गया है. पता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!