नई दिल्लीदेश

डॉ अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// 6 दिसंबर को देश में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस देश में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सांसदों ने आज डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। इसके अलावा बाबासाहेब ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।

डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उन्‍होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया। इसलिए आज के दिन उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!