अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

29 और 30 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,ठंड भी बढ़ने वाली….

मौसम,न्यूज़ धमाका :-लैंडफॉल के बाद चक्रवात सीतराग कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में असम और आसपास के क्षेत्रों में है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। वहीं कुछ दिनों में ठंड भी बढ़ने वाली है।

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के जारी रहने की संभावना है।

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा, ”उपरोक्त स्थितियों के कारण 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।”

मौसम विभाग ने कहा है, “30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!