करियर

केंद्रीय विद्यालय की ओर से आगामी सत्र 2022-23,कक्षा 1 से शुरू ऑनलाइन प्रवेश,लॉटरी की प्रक्रिया को लेकर

फीचर,न्यूज़ धमाका :- केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया अगले आदेश तक रद्द कर दी है और केंद्रीय विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन प्रवेश लॉटरी को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।” केवीएस की ओर से जानकारी दी गई है कि लॉटरी के ड्रा की संशोधित या नई तिथि जल्द ही सूचित की जाएगी। आपको बता दें कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले 13 अप्रैल, 2022 को बंद कर दी गई थी।

पहले 13 अप्रैल तक बढ़ाई थी तारीख

गौरतलब है कि केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा 11 अप्रैल थी, लेकिन इसे 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया, क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा -1 में नए प्रवेश के लिए आवेदन जारी किए हैं और ऐसे में अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश दिया गया था।

एडमिशन को लेकर ये है नियम

केवीएस में एडमिशन के लिए प्रवेश दिशा निर्देश पुस्तिका में बताया गया है कि कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च को एक बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीते सोमवार को कक्षा-1 में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु मानदंड को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!