नई दिल्लीदेश

21 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, कोविड-19 के केसों में भी हो रही बढ़ोतरी

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत के केंद्र शासित प्रदेशों समेत 21 राज्यों में पहुंच चुका है। इसके साथ-साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9,195 नये केस दर्ज किए गए हैं। यही कारण है कि ओमिक्रॉन और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकारों ने पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है, जबकि कई राज्यों ने तो पाबंदियां लगा भी दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी देश की जनता से कोरोना नियमों का पालन करने और कोविड-19 की डोज लगवाने की अपील कर चुके हैं, ताकि इस वायरस से जल्दी जंग जीती जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केसों की संख्या 781 हो गई है। 21 राज्य में दर्ज किए गए ओमिक्रॉन के मामलों में देश की राजधानी दिल्ली 238 केसों के साथ टॉप पर है। जबकि, कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र 167 केसों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे स्थान पर गुजरात बना हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!