छत्तीसगढ

अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई से 15 जून तक का ग्रीष्मकालीन अवकाश

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में सशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन नहीं कुल 32 दिन रहेगा। शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी एड/बी.एड/ एम.एड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01.05.2022 से 15.06.2022 तक कुल 46 दिन थी।

संशोधित ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 15.05.2022 से 15.06.2022 तक (कुल 32 दिन) रहेगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल, 2022 तक बढ़ाया जाये। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य हेतु प्रारंभ किया जाये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!