विदेश

उत्तरी साइप्रस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो वायरल, मचे बवाल के बाद देना पड़ा इस्तीफा

निकोसिया न्यूज़ /// उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री एर्सन सैनर का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया में सामने आया है। जिसमें ये कहा गया कि यह वीडियो प्रधानमंत्री एर्सन सैनर का है जो 20 वर्षीय लड़की के साथ स्ट्रिपटीज़ करती हुई दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया। लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया आने के बाद अब प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।एर्सन सैनर ने आरोप लगाया है कि वीडियो उन्हें बदनाम करने की साजिश है और माफिया के इशारे पर इसे लीक किया गया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सैनर ने कहा कि यह वीडियो मेरा नहीं है। कोई मुझे मेरे प्यारे देश, मेरी पार्टी की सेवा करने से रोकना चाहता है, लेकिन वे ऐसा राजनीतिक माध्यम से नहीं बल्कि निजी हमलों से करते हैं। यह एक साजिश है।सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे प्रधानमंत्री के कथित सेक्स वीडियो के बाद आखिरकार एर्सन सैनर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद एर्सन सैनर ने वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि उसे बदनाम करने के इरादे से यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!